{"_id":"64f228def3d02effa403cd88","slug":"students-should-focus-on-propagation-of-hindi-dr-mandeep-kullu-news-c-89-1-ssml1015-6065-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित करें विद्यार्थी : डॉ. मनदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित करें विद्यार्थी : डॉ. मनदीप
Fri, 01 Sep 2023 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के हरिपुर कालेज में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लेते हुए।
हरिपुर/कुल्लू। राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर विद्यार्थी अपना ध्यान केंद्रित करें और रचनात्मक क्षेत्र में अपना अहम योगदान दें। यह बात जवाहर लाल नेहरू राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कही।
महाविद्यालय में 15 दिन तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। महाविद्यालय में पखवाड़े की शुक्रवार को हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों, प्राचार्य और हिंदी विभाग के प्राध्यापकों की उपस्थिति में औपचारिक शुरुआत की गई।
प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. उरसेम लता और प्रो. दीपा ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में आगामी 15 दिन तक हिंदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के विकास और उसकी चुनौतियों पर जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
हिंदी विभाग के विद्यार्थियों के साथ आगामी 15 पंद्रह दिन में होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा साझा की गई है। शुक्रवार को पहली गतिविधि कहानी लेखन कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत की गई। आगामी दिनों में होने वाली गतिविधियों को हिंदी साहित्य में योगदान दे रहे हिमाचली लेखकों के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। संवाद