{"_id":"6ac0d3c60c8a49dcb30dd538","slug":"students-of-kanaun-school-took-a-pledge-for-cleanliness-kullu-news-c-89-1-ssml1015-188358-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कनौन स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कनौन स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता का लिया संकल्प
विज्ञापन
सेवार्थ युवा जागृत मंडल कनौन ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। सेवार्थ युवा जागृत मंडल कनौन ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक को कैसे कम किया जाए, विषय पर संगोष्ठी करवाई। साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगोष्ठी में युवाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रशांत नेगी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पॉलिथीन, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट नष्ट नहीं होते। ये नालियों को जाम कर जलभराव की समस्या पैदा करते हैं, मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम करते हैं और जब यह पशुओं के पेट में चले जाते हैं, तो उनके जीवन के लिए खतरा बन जाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का संदेश दिया। कपड़े के थैले, स्टील की बोतल, कागज के लिफाफे और पुनः उपयोग होने वाले बर्तन प्रदूषण को कम कर सकते हैं। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई। इसमें युवाओं के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों ने मिलकर परिसर से कचरा एकत्रित किया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यकारी प्रधानाचार्य पुनीत कायस्था ने जागरूकता पहल के लिए सेवार्थ युवा जागृत मंडल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान युवा मंडल के प्रधान भीम देव आदि उपस्थित रहे। संवाद