फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students of Jallugran learned disaster management

Kullu News: जल्लूग्रां के विद्यार्थियों ने सीखा आपदा प्रबंधन

Mon, 04 Sep 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Students of Jallugran learned disaster management
कुल्लू के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूगां में मॉक ड्रिल  में छात्रों को आपदा प्रबंधन और
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूग्रां में विद्यार्थियों ने आपदा में बचाव की तकनीक सीखी। विद्यालय में सोमवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और बचाव की जानकारी एनडीआरएफ टीम ने दी। एनडीआरएफ के एसआई अशोक चंद रमोला ने कहा कि घरों में बिजली के उपकरणों का उपयोग ध्यान रखते हुए करें।
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के कारण अग्निकांड की घटनाएं अधिक होती हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर का रेगुलेटर उपयोग के बाद बंद कर दें। सुनिश्चित करें कि सिलिंडर और पाइप से किसी तरह का गैस रिसाव न हो। प्राकृतिक आपदा में सुरक्षित स्थान पर जाने के अलावा लोगों को सुरक्षित कैसे निकालें, ऐसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर समझाया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य भावना सागर ने कहा कि मॉकड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मॉकड्रिल कासा और लोक चेतना मंच के सहयोग से सामुदायिक जागरूकता प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित की गई। इस दौरान कासा के संयोजक हीरालाल, लोक चेतना मंच के संयोजक बलीराम नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed