फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students learned techniques to deal with disasters.

Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखी आपदा से निपटने की तकनीक

Thu, 06 Aug 2026 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Aug 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
Students learned techniques to deal with disasters.
कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण में कुल्लू कॉलेज के 55 विद्यार्थियों ने आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों की विभिन्न तकनीकों को सीखा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, आगजनी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करने के तरीके बताए गए। इसके अलावा प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, रस्सियों के सुरक्षित उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नदी में बचाव कार्य का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, लाइफ जैकेट और रेस्क्यू उपकरणों के सही उपयोग के साथ टीमवर्क के आधार पर बचाव अभियान संचालित करने की व्यावहारिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के अनुदेशक गिमनर सिंह ने कहा कि आपदा मित्र प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय स्वयं सुरक्षित रहने के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित विद्यार्थी भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed