{"_id":"66e976d7e0684467a804748e","slug":"students-have-better-opportunities-in-journalism-after-graduation-lata-kullu-news-c-89-1-ssml1012-131039-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक के बाद विद्यार्थियों के पास पत्रकारिता में बेहतर मौके : लता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक के बाद विद्यार्थियों के पास पत्रकारिता में बेहतर मौके : लता
Wed, 18 Sep 2024 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
बंजार कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। -संवाद
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में मंगलवार को हिंदी विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्नातक के बाद हिंदी विषय के माध्यम से उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर लता ठाकुर ने विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य में स्नातक करने के बाद कॅरिअर के मौकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्नातक के बाद वे शिक्षक, हिंदी टाइपिस्ट, अनुवादक, पत्रकार, संपादक, जिला भाषा अधिकारी, स्क्रिप्ट राइटर और जनसंपर्क अधिकारी जैसे रोजगार के विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग के 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया और करियर से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त किया।