फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Student School Kullu Overall Winner in Major Games

मेजर गेम्स में छात्र विद्यालय कुल्लू ओवरआल विजेता

Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student School Kullu Overall Winner in Major Games
जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर गेम्स के विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि और शिक्षक। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर गेम्स का सोमवार को समापन हुआ। मेजर गेम्स में छात्र और छात्रा वर्ग की हैंडबाल, फुटबाल और बास्केटबाल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू ओवरआल विजेता बना।
विज्ञापन

छात्र विद्यालय के खिलाड़ियों ने तीनों प्रतियोगिताओं में लोहा मनवाया है। हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ने शिरढ़ स्कूल को मात दी है। इसी प्रकार फुटबाल में छात्र विद्यालय कुल्लू ने भुंतर तथा हैंडबाल में रायसन स्कूल को हराया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय ने राजकीय उच्च विद्यालय नजां को शिकस्त दी। बास्केबाल में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिभी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिड़ब को हराया। समापन समारोह में समाजसेवी सुभाष चंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता स्कूलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस संबंध में शारीरिक शिक्षा अधिकारी किशोरी लाल ने कहा कि जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर गेम्स में 108 छात्र और 52 छात्राओं ने हुनर दिखाया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दो दिनों तक जिला मुख्यालय कुल्लू में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed