फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Student athletes will showcase their talent in sports at Pujali.

Kullu News: पुजाली में छात्रा खिलाड़ी खेल में दिखाएंगी प्रतिभा

Thu, 03 Sep 2026 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Student athletes will showcase their talent in sports at Pujali.
खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग के खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुजाली में वीरवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की करीब 200 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर इतिहास प्रवक्ता भूप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खिलाड़ी छात्राओं ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश कर सभी का मनोरंजन किया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगजीवन राम और खंड खेलकूद प्रभारी महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि खेलों में अनुशासन का विशेष महत्व है। खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed