{"_id":"57cb00544f1c1b660b2cc82a","slug":"student-assocation-strike-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने फिर फूंका वीसी का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने फिर फूंका वीसी का पुतला
कुल्लू
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
abvp
- फोटो : abvp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज कुल्लू की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने शनिवार को कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के वीसी का पुतला फूंका। छात्र संगठन यह प्रदर्शन गत दिनों घोषित किए प्रथम सेमेस्टर के खराब रिजल्ट के विरोध में किया। इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए इकाई सचिव अविनाश शर्मा ने कहा कि विवि प्रशासन द्वारा घोषित प्रथम सत्र के गलत परिणामों के कारण छात्रों का मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है। जिसके कारण छात्र आत्मा हत्या जैसे कदम उठाने को विवश है।
विज्ञापन
प्रेस सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि विवि प्रशासन के अड़ियल रवैये के कारण छात्रों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। एबीवीपी इस इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। इस मौके पर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विवि वीसी एडीएन बाजपेयी का पुतला फूंका है। विवि वीसी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अपनी क्रमिक भूख हड़ताल को जारी रखते हुए एबीवीपी ने कहा कि जब तक विवि प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानती है। छात्र संगठन की हड़ताल और धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रवि, गणेश, अरूण, रूचिका, रूमा, सोन, सनैना, बीर सिंह, जगदीश, चतर सिंह, सुरेंद्र, सूरज, राजेंद्र, निवेश और नवीन आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन