केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति पुलिस की सोमवार को बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाल श्रम, बाल अधिकार, बाल विवाह, श्रम कानून, श्रमिक अधिकार के विषयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने जिले में किसी भी प्रकार के बाल श्रम, बाल विवाह की सूचना मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिले में इस संदर्भ में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक केलांग राजकुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा, सीडीपीओ खुशविंदर, हीरा नंद, जोगिंद्र, श्रम विभाग के निरीक्षक रविकांत, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, मुकुल शर्मा और एसएचओ चुंग राम मौजूद रहे। संवाद