फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stray animals to be removed from the city; preparations underway to send them to Nalagarh.

Kullu News: शहर से हटेंगे लावारिस पशु, नालागढ़ भेजने की तैयारी

Thu, 17 Sep 2026 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 17 Sep 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
Stray animals to be removed from the city; preparations underway to send them to Nalagarh.
कुल्लू। शहर की सड़कों और बाजारों में घूम रहे लावारिस पशुओं को अब नालागढ़ सेंचुरी भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों से लावारिस पशुओं को पकड़कर ढालपुर मैदान में एकत्रित किया।
विज्ञापन

यहां पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं की टैगिंग शुरू की, जिसके बाद इन्हें नंदीशाला संस्था के ट्रक में सुरक्षित तरीके से भरकर नालागढ़ भेजा जाएगा।
नगर परिषद की ओर से दशहरा उत्सव से पहले शहर और आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक लावारिस पशुओं को सुरक्षित गो सदन पहुंचाने की मुहिम शुरू की गई है। शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस पशुओं की संख्या के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सड़कों और बाजारों में पशुओं के झुंड से यातायात भी प्रभावित हो रहा था। बुधवार को ढालपुर मैदान में पशुओं को एकत्रित करने के बाद उन्हें ट्रक में भेजने की तैयारी चलती रही। पशुओं को सेंचुरी भेजने से पहले पशुपालन विभाग की टीम उनकी टैगिंग कर रही है। इसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से ट्रक में चढ़ाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की उपाध्यक्ष शालिनी राय ने बताया कि शहर से करीब 40 लावारिस पशुओं को नालागढ़ सेंचुरी भेजा जा रहा है। यह प्रक्रिया नंदीशाला संस्था के सहयोग से पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed