फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stone crusher and hot mixing plant sealed in Chhatru

Kullu News: छतड़ू में स्टोन क्रशर और हाॅट मिक्सिंग प्लांट सील

Wed, 04 Dec 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 04 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Stone crusher and hot mixing plant sealed in Chhatru
ग्रांफू-काजा- समदो सड़क पर छतड़ू में अवैध चल रहे क्रशर और हाट मिक्सिंग प्लांट को सीज करते जिला
ग्रांफू-काजा मार्ग पर प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

एसडीएम बोले- मौके पर आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाए संचालक
शिमला से हुए थे क्रशर, हाॅट मिक्सिंग प्लांट को सील करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। ग्रांफू-काजा मार्ग पर लंबे समय से चल रहे एक अवैध क्रशर और हाॅट मिक्सिंग प्लांट को प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील कर दिया है।
क्रशर का विरोध लंबे समय से चल रहा था। मामला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिमला तक पहुंच गया था। उसके बाद कार्रवाई के आदेश हुए।
ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग स्थित छतड़ू में लंबे समय से कागजी औपचारिकताएं पूरा किए बिना एक स्टोन क्रशर और हाॅट मिक्सिंग प्लांट चल रहा था। बुधवार को जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टोन क्रशर और मिक्सिंग प्लांट को सील कर दिया। एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने बताया कि क्रशर और हाॅट मिक्सिंग प्लांट चलाने वालों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी होने वाले आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। एफसीए की भी कॉपी इनके पास नहीं थी। यह स्टोन क्रशर और हाॅट मिक्सिंग प्लांट लंबे समय से अवैध तरीके से चल रहा था।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड ने इसकी रिपोर्ट शिमला भेजी थी। वहां से आदेश हुए कि दो दिसंबर को अवैध रूप से चल रहे स्टोन क्रशर और हाॅट मिक्सिंग प्लांट को सील किया जाए। एसडीएम ने कहा कि बुधवार को उनके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ सुनील शर्मा और पुलिस टीम ने ने अवैध क्रशर और हाॅट मिक्सिंग प्लांट को सील कर दिया। कहा कि इस जगह पर अभी कुछ मैटीरियल पड़ा है, इसके लिए खनन अधिकारी कुल्लू को लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed