{"_id":"6830aa49a6d749397206201e","slug":"srimad-bhagwat-saptah-gyan-yagna-starts-with-kalash-yatra-kullu-news-c-89-1-klu1002-148186-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू
Fri, 23 May 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 23 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आगाज कुल्लू के गीता आश्रम रामशीला में हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर रामशिला से अखाड़ा बाज़ार होते हुए रामशिला तक मंत्रोचारण और भजन पाठ करते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर धार्मिक यात्रा निकली।
गीता आश्रम के अनुयायी देवेश मिश्रा ने कहा कि सद्गुरु गीतानंद महाराज की कृपा से हर वर्ष की भांति 22वां वार्षिकोत्सव एवं नव निर्मित मंदिर की देव मूर्ति स्थापना दिवस की षष्ठम वर्षगांठ मनाई जा रही है। कथा वाचक पंडित अजय मोदगिल हर दिन दोपहर एक बजे से 5 बजे तक कथा उच्चारण कर रहे हैं। गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार से स्वामी मुक्तानंद और स्वामी किरण के सानिध्य में प्रवचन और आशीर्वचन होंगे। 23 से 29 मई तक सुबह देवी पूजन, दोपहर को कथा और शाम को भंडारा होगा। 30 मई को हवन, संत प्रवचन के बाद पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन होगा। संवाद