{"_id":"5731d5a54f1c1b160591a2c7","slug":"sports-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्वल रही खिलाड़ी पल्लवी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्वल रही खिलाड़ी पल्लवी सम्मानित
कुल्लू
Updated Tue, 10 May 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
र्स्पोटस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के मौहल में जिला कुल्लू बॉक्सिंग संघ की बैठक में आगामी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय अंडर-17 की बॉक्सिंग प्रतियोगिता इस वर्ष 13 से 15 जून को मणिकर्ण घाटी के कसोल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-17 में 32 किलो भार वर्ग से 60 किलो भार वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं अंडर-14 में 28 किलो भार वर्ग से 48 किलो भार वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीतकर आई बॉक्सर पल्लवी को भी सम्मानित किया गया। संघ के प्रधान किशन ठाकुर, कोच रणवीर ठाकुर ने बताया कि कुल्लू जिला के कई बॉक्सर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में अपना नाम चमका चुके हैं और खिलाड़ियों की प्रतिभा को ओर तराशने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक बॉक्सिंग रिंग भी उपलब्ध करवाया गया है। बॉक्सिंग रिंग में अब खिलाड़ी अपना अभ्यास निरंतर जारी रख सकते हैं। इस दौरान बॉक्सिंग संघ के मुख्य सलाहकार हीरा लाल राणा, महासचिव चित्रदेव ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान आत्मा राम, उपप्रधान देवी दास, चंद्र नेगी, सचिव लाभ सिंह गुलरिया, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह, तारा चंद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन