{"_id":"631777a91d25654403564d20","slug":"spine-surgery-started-after-8-years-in-kullu-hospital-kullu-news-sml420824365","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू अस्पताल में अब स्पाइन सर्जरी की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू अस्पताल में अब स्पाइन सर्जरी की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करने वाली टीम मरीज के साथ।-संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में अब मरीजों की स्पाइन सर्जरी (रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन) की जाएगी। अस्पताल में आठ साल के लंबे अंतराल के बाद दोबारा स्पाइन सर्जरी की सेवा शुरू हो गई है।
अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 39 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन किया है। मरीज के पेड़ से गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिसकी बारीरिकी से जांच करने के उपरांत चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। बता दें कि मरीज को 25 अगस्त को उपचार के लिए ऑर्थो वार्ड में भर्ती किया गया और 31 अगस्त को मरीज की स्पाइन सर्जरी की गई। एक सप्ताह आराम के उपरांत छह सितंबर को मरीज को व्हील चेयर पर घुमाया गया। मरीज भी ऑपरेशन के बाद स्वयं को स्वस्थ महसूस कर रहा है। यह जरूर है कि मरीज को अभी पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा।
गौरतलब है कि स्पाइन सर्जरी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शुरू होने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी और पीजीआई के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कुल्लू अस्पताल में ही चार जिलों के मरीजों को ऑर्थो की उपचार सुविधा मिलेगी। इस समय अस्पताल में कुल्लू समेत लाहौल-स्पीति, चंबा जिला के पांगी क्षेत्र और मंडी के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल स्पाइन सर्जरी की है। उन्होंने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक, डॉ. अशोक, एनेस्थीसिया डॉ. राजीव शासनी, डॉ. निशिता की टीम ने अस्पताल में आठ साल बाद दोबारा स्पाइन सर्जरी सेवा शुरू कर दी है।