{"_id":"6ab409e7987df4eead0342b1","slug":"doguni-will-run-fast-tourists-will-have-faces-kullu-news-c-89-1-ssml1014-187500-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगा कारोबार, पर्यटकों के चेहरे रहेंगे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगा कारोबार, पर्यटकों के चेहरे रहेंगे खिले
Thu, 24 Sep 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
मनाली। हिमाचल प्रदेश में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और फूड जॉइंट को 24 घंटे खोलने के सरकार के निर्णय की अधिसूचना जारी होने से मनाली के कारोबारियों में खुशी है।
होटल, दुकानदार, रेस्तरां और ढाबा संचालकों का कहना है कि इससे उन्हें देर रात तक कारोबार करने का अवसर मिलेगा। पर्यटन सीजन के दौरान कारोबार दोगुनी रफ्तार से दौड़ेगा।
पर्यटन नगरी मनाली में इस निर्णय को कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देर रात तक पर्यटकों की आवाजाही रहने के कारण होटल, ढाबे, रेस्तरां, कैफे और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खासकर पर्यटन सीजन में देर रात मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों को खाने-पीने और जरूरी सामान की खरीदारी के लिए परेशानी नहीं होगी।
पर्यटन स्थलों पर कई बार पर्यटक देर रात पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानें और फूड जॉइंट बंद होने के कारण उन्हें आवश्यक सामान और भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता था। 24 घंटे प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मिलने से पर्यटकों को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है।
सुरक्षा पर भी देना होगा ध्यान
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। देर रात तक बाजार और खान-पान की सुविधाएं उपलब्ध रहने से पर्यटकों के अनुभव में भी सुधार होगा। हालांकि रात को हुड़दंग की आशंका भी रहेगी। इसके लिए सरकार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
पर्यटक भूखे नहीं रहेंगे
ढाबा संचालक राकेश बोहरा ने कहा कि मनाली जैसे पर्यटन स्थलों में इसका सीधा लाभ स्थानीय दुकानदारों, ढाबा संचालकों और अन्य कारोबारियों को मिल सकता है। 24 घंटे रेस्तरां खुले रहने से पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को सुविधा होगी। रात को पहुंचने वाले लोग भी भूखे नहीं रहेंगे।