फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Some will unlock their fortunes with locks and keys, while others will take political flight using airplanes.

Kullu News: कोई ताला-चांबी से खोलेगा किस्मत तो कोई वायुयान से भरेगा सियासी उड़ान

Thu, 07 May 2026 11:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
Some will unlock their fortunes with locks and keys, while others will take political flight using airplanes.
कुल्लू। नगर परिषद के 11 वार्डाें में उतरे 34 उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। किसी को ताला चाबी, किसी को कुर्सी, सिलाई मशीन तो किसी को वायुयान चुनाव चिह्न दिया गया। बुधवार को पहले नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया अपनाई गई और उसके बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई और उन्हें चुनाव चिह्न बांटे गए।
विज्ञापन

किसे क्या चुनाव चिह्न मिला
वार्ड नंबर एक से विशाल सूद सिलाई मशीन, तृप्ता देवी कुर्सी, पुष्पा देवी को ताला-चाबी
वार्ड नंबर-दो से कुब्जा ठाकुर ताला-चाबी, कार्तिक चौधरी कुर्सी, पुष्पा अंजलि सिलाई मशीन,
वार्ड नंबर तीन से उष्मज शर्मा ताला-चाबी, आशा ठाकुर कुर्सी, निशा सिलाई मशीन,
वार्ड नंबर चार से दिग्विजय मोदगिल ताला-चाबी, ज्ञान ठाकुर सिलाई मशीन, अनीता कुर्सी,
वार्ड नंबर पांच से पूजा शर्मा ताला-चाबी, इंद्रा देवी कुर्सी, रामा मिश्रा सिलाई मशीन, सोनिका वायुयान,
वार्ड नंबर छह से गीता कुर्सी, गीता देवी ताला-चाबी, भारती किशोर सिलाई मशीन, सुभद्रा देवी वायुयान
वार्ड नंबर सात राम देई सिलाई मशीन, प्रोमिला को ताला-चाबी, प्रिया भारती कुर्सी, शैलजा वायुयान
वार्ड नंबर आठ से आशा डोगरा कुर्सी, चंद्रा देवी ताला-चाबी, शालिनी राय सिलाई मशीन,
वार्ड नंबर नौ से जीवन कला सिलाई मशीन, अमीना राज गौर ताला चाबी, अनुपमा कंबोज कुर्सी,
वार्ड नंबर दस से हरी सिंह ताला चाबी, चंद्र भानु कुर्सी,
वार्ड नंबर 11 से सुभाष चंद ताला चाबी, राहुल कौशल कुर्सी,
भुंतर में किसको, क्या मिला चिह्न
भुंतर नगर पंचायत चुनाव के लिए सात वार्डों के 16 उम्मीदवारों मैदान में हैं। यह से एक ने नाम वापस लिया है इसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिया गया है। जिसमें वार्ड नंबर एक से रोशन लाल को कुर्सी, सोहन लाल को ताला-चाबी, वार्ड दो से अंजना डोगरा कुर्सी और मीना ठाकुर को ताला-चाबी, वार्ड तीन से चंद्र कला को कुर्सी औरश्वेता सूद को ताला-चाबी, वार्ड चार से करन सिंह को कुर्सी और टशी छेरिंग ताला-चाबी और वार्ड पांच से मीना कुमारी को कुर्सी और सोनिया डोगरा को ताला-चाबी का चुनाव चिह्न दिया गया। इसके साथ ही वार्ड छह से उर्मिला देवी को कुर्सी, भानु सूद को ताला-चाबी, रीटा देवी को सिलाई मशीन और सोनी शर्मा को वायुयान, वार्ड सात से रविंद्रा डोगरा को कुर्सी और विकास सवाल को ताला-चाबी का चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed