फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Soil health information given in JNV Bandrol

Kullu News: जेएनवी बंदरोल में दी मृदा स्वास्थ्य की जानकारी

Sun, 18 Feb 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Soil health information given in JNV Bandrol
खराहल (कुल्लू)। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल में रविवार को मृदा स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मृदा जांच, मिट्टी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की महत्वता और मृदा स्वास्थ्य कार्ड संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में भी बताया। मृदा परीक्षण अधिकारी डाॅ. रतन लाल शर्मा ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के लिए विकसित एक वेब और स्मार्ट फोन-आधारित एप्लिकेशन है। यह पूरे देश में 22 भाषाओं, 5 बोलियों और स्थानीय इकाइयों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन

इसमें किसानों को लंबे समय तक मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उर्वरकों, जैव-उर्वरक, जैविक उर्वरकों की खुराक आदि के बारे में जानकारी मिलती है। इस दौरान परियोजना उपनिदेशक आत्मा डाॅ. सुधीर कुमार, मृदा वैज्ञानिक डाॅ. सुभाष शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा के तकनीकी विशेषज्ञ प्रशांत अग्रवाल, डाॅ. ईशान शाशनी, ठाकुर दास, प्राचार्य राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed