फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Soil-2's new Panchayat Bhawan will be constructed with 1.14 crore

Kullu News: 1.14 करोड़ से बनेगा सोयल-दो का नया पंचायत भवन

Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Soil-2's new Panchayat Bhawan will be constructed with 1.14 crore
ग्रामीणों को एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं, आज विधायक गौड़ करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

नई पंचायत बनने के बाद अब तक नहीं बन पाया था भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/कुल्लू। नग्गर विकास खंड की सोयल-दो पंचायत में नए पंचायत भवन का निर्माण होगा। इस पर एक करोड़ 14 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
पंचायत भवन में एक छत के नीचे लोकमित्र केंद्र सहित सभी प्रकार की सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेंगी। पंचायत भवन के निर्माण की सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। 25 जुलाई को मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ सोयल-दो पंचायत भवन का शिलान्यास करेंगे। नई पंचायत बनने के बाद सोयल-दो पंचायत का भवन नहीं बन पाया था।

गौर रहे कि नग्गर खंड में सोयल-दो सहित कई और पंचायतें नई बनी थीं। पंचायत भवन के लिए नई पंचायतें काफी समय से जद्दोजहद में लगी थीं। सोयल-दो पंचायत नग्गर खंड का पंचायत भवन का रास्ता सबसे पहले खुला है। हालांकि अन्य पंचायतें अभी इंतजार में हैं। पंचायत भवन न होने से सोयल-दो पंचायत का कामकाज एक निजी भवन में चल रहा था। अब ग्रामीणों को भी सोयल-दो पंचायत भवन का काम शुरू होने का इंतजार है। नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि नग्गर विकास खंड की सोयल-दो पंचायत भवन एक करोड़ 14 लाख रुपये से बनेगा। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ इसका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत ने इसके लिए विधायक का आभार जताया है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से पंचायत के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed