कुल्लू। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की ओर से मनाली के सोलंगनाला से शुरू की गई सामाजिक न्याय यात्रा जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंच गई है। यात्रा के माध्यम से प्रदेश में समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बताया कि यात्रा दो अक्तूबर को सोलंगनाला से शुरू हुई थी और 21 दिनों तक चलेगी। यात्रा का समापन शिमला में होगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रदेश में समानता और समान अवसर, प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा संतुलित विकास जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। यात्रा में लोग हाथों में मशाल लेकर शामिल हो रहे हैं। संवाद