फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Social activist Bunty Saraji comes out in support of the suspended driver.

Kullu News: निलंबित चालक के पक्ष में उतरे समाज सेवी बंटी सराजी

Sun, 13 Sep 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Social activist Bunty Saraji comes out in support of the suspended driver.
कुल्लू। ब्यासर सड़क पर रक्षाबंधन के दिन हुए बस हादसे के बाद चालक के निलंबन को लेकर समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी तल्ख हो गए हैं। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन को चेतावनी दी है कि 14 सितंबर तक चालक प्रवीण कुमार के निलंबन आदेश वापस नहीं लिए गए तो 15 सितंबर को आरएम कुल्लू कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बंटी सराजी ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक प्रवीण कुमार ने 80 से अधिक यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन

इससे यात्रियों की जान बच पाई। ऐसे में निगम प्रबंधन को चालक का हौसला बढ़ाना चाहिए था, लेकिन उसे ही निलंबित कर दिया गया। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी और प्रबंधन अपनी गलतियों का ठीकरा छोटे कर्मचारियों पर फोड़ रहे हैं। उन्होंने परिवहन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से निगम की कार्यप्रणाली में सुधार करने की मांग की। चालक प्रवीण कुमार ने शनिवार को वीडियो जारी कर निगम प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा था। अब उनके समर्थन में समाजसेवी और अन्य लोग भी उतरने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed