फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall increased misery in Lahaul Valley

Kullu News: बर्फबारी से लाहौल घाटी में बढ़ गई दुश्वारियां

Fri, 30 Dec 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Snowfall increased misery in Lahaul Valley
रोहतांग/मनाली (लाहौल-स्पीति)। मौसम की बदलने से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मुख्य सड़कों के साथ लाहौल के संपर्क मार्गों पर यातायात अवरुद्ध होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं, हालांकि सीमा सड़क संगठन ने सिस्सू के नर्सरी से अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल तक सड़क से बर्फ को हटाकर बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

लाहौल घाटी में यह सर्दी का तीसरा हिमपात है। इसे पहले नवंबर में दो बार बर्फबारी हो चुकी है। नए साल के मौके पर हुई बर्फबारी से न केवल कुल्लू-मनाली और लाहौल के पर्यटन को गति मिलेगी, बल्कि कृषि और बागवानी के लिए भी संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन

बहरहाल, लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को दूसरे दिन भी ताजा बर्फबारी को दौर जारी रहा। रोहतांग दर्रा सहित सोलंगनाला, धुंधी, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर के साथ ग्रांफू, छतड़ू, चंद्रताल, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशयर, कुंजम दर्रा, बारालाचा, घेपन पीक, शीति नाला, हनुमान टिब्बा, मकवरे, शिकवरे, सेवप सिस्टर पीक, हामटा पास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। लाहौल के पूरा रिहायशी क्षेत्र भी बर्फ से सफेद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा पर 50 सेंटीमीटर ताजा बर्फ रिकार्ड की गई, जबकि बारालाचा में 60, कुंजम दर्रा पर 45, ग्रांफू में 20, कोकसर में 15, अटल टनल के नोर्थ में 20, साउथ में 25 और सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग अभी पर्यटक वाहनों के लिए पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed