फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snowfall at Manali Hiils

मनाली की चोटियों पर फिर बर्फबारी

Fri, 13 Nov 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Fri, 13 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
snowfall at Manali Hiils

शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। घाटी की ऊंचाई वाली चोटियों पर फिर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके चलते मनाली सहित समूची घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है। मनाली में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। वहीं, चोटियों पर हिमपात और खराब मौसम के चलते सैलानियों को रोहतांग पास जाने की अनुमित नहीं दी गई। प्रशासन से सभी सैलानियों को मढ़ी तक ही भेजा।

विज्ञापन


एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात के चलते और खराब मौसम के कारण गुलाबा बैरियर पर सैलानियों को केवल मढ़ी तक ही जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सैलानियों को निर्धारित समय पर वापस आने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि हाल में पिछले सप्ताह रोहतांग गए सैलानी अचानक बर्फबारी के कारण रोहतांग में फंस गए थे, जिन्हें प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद मनाली पहुंचाया था।
विज्ञापन


इस प्रकार का कोई वाक्या फिर न हो, इसके लिए सभी सैलानियों को मढ़ी के पास रोका गया था। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण करीब दो सौ सैलानी रोहतांग में फंस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed