{"_id":"69fb7c2fd512edf251099faa","slug":"six-wards-in-manali-are-locked-in-a-direct-contest-with-ward-6-set-to-be-a-multi-cornered-contest-kullu-news-c-89-1-ssml1014-175665-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के छह वार्डाें में सीधी जंग, वार्ड छह में होगा बहुकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के छह वार्डाें में सीधी जंग, वार्ड छह में होगा बहुकोणीय मुकाबला
Thu, 07 May 2026 11:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
मनाली। नगर परिषद मनाली में इस बार के चुनाव रोचक होने के आसार प्रबल हो गए है। चार उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से अब सात वार्डाें में नामांकन भरने वाले 21 उम्मीदवारों में से 16 मैदान में रह गए हैं। छह वार्डाें में सीधी टक्कर होगी, जबकि वार्ड छह में चार उम्मीदवार मैदान में रहने से बहुकोणीय मुकाबला होगा।
नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से जय देई ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब यहां भाजपा समर्थित ठाकर दास और कांग्रेस समर्थित अजय कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। वार्ड नंबर दो में लक्की के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस के राज और भाजपा के प्रदीप गिल के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
वार्ड नंबर तीन में कांता ने अपन नाम वापस ले लिया है। अब यहां पर भाजपा की इशा और नीलम शर्मा के बीच टक्कर होगी। वार्ड नंबर चार में नीलम ठाकुर और बीना, वार्ड नंबर पांच में ललिता और सीमा भारद्वाज के बीच चुनावी जंग होगी। वार्ड नंबर छह में चंद्रा बौद्ध, गीता देवी, विंद्रा देवी और स्मृति मैदान में बने हुए है।
विज्ञापन
यहां से पूजा शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया है। चार उम्मीदवार होने से इस वार्ड में कड़ा मुकाबला होने के आसार है। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि चार उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन वापस लिए हैं। एक का नामांकन पहले रद्द हुआ था।