फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six teachers applied but did not receive the award

Kullu News: छह शिक्षकों ने किया आवेदन, नहीं मिली सम्मान की स्वीकृति

Fri, 05 Sep 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 05 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Six teachers applied but did not receive the award
उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर शिक्षक को मिलता है सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले से शिक्षक दिवस पर मिलने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए विभाग ने छह शिक्षकों के नाम निदेशालय भेजे थे लेकिन तय मानकों के अनुसार खरा न उतरने पर सभी आवेदन रद्द किए गए हैं।

ऐसे में जिले से एक भी शिक्षक प्रदेश स्तरीय सम्मान सूची में शामिल नहीं है जबकि लाहौल-स्पीति से एक शिक्षक को सम्मान मिला है।
गौरतलब है कि प्रदेश स्तरीय शिक्षक दिवस में सम्मान पाने के लिए स्वयं आवेदन करते हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग जिला स्तर से इन अध्यापकों नाम निदेशालय के लिए स्वीकृति को भेजता है। हालांकि, आवेदन अध्यापक की ओर से विद्यार्थियों, विद्यालय और समुदाय के लिए किए गए विशेष कार्य और अपने विषय में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया जाता है लेकिन इस बार प्रदेश स्तर पर जिला कुल्लू के किसी भी अध्यापक को सम्मान के लिए चयनित नहीं किया गया है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देश राज डोगरा ने कहा कि प्रदेश स्तर शिक्षक सम्मान के लिए कुल्लू से छह शिक्षकों के नाम भेजे गए थे लेकिन हिन्हीं कारणों से इनका चयन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed