{"_id":"64b2d9dabc4f2435f8090296","slug":"six-tankers-of-petrol-and-diesel-reached-kullu-as-soon-as-the-highway-was-restored-kullu-news-c-89-1-klu1001-2851-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हाईवे बहाल होते ही कुल्लू पहुंचे पेट्रोल-डीजल के छह टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हाईवे बहाल होते ही कुल्लू पहुंचे पेट्रोल-डीजल के छह टैंकर
Sat, 15 Jul 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह हाईवे को बीआरओं ने यातायात के लिए वहाल कर दिया है।
कुल्लू। जिले में अब वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। मंडी से कुल्लू के बीच सड़क बहाल होते हुए पेट्रोल और डीजल की छह गाड़ियां कुल्लू पहुंच गई हैं।
गाड़ियों के पहुंचने से अब डीजल-पेट्रोल का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आठ गाड़ियां रास्ते में हैं। ये रविवार तक कुल्लू में पहुंच जाएंगी। जिले के कई जगहों पर लोगों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा था। अब राहत की बात है। इसके साथ ही रसोई गैस की भी सात गाड़ियां कुल्लू पहुंची हैं। आपदा के बीच कई क्षेत्रों में लोगों को मुश्किलें आई थीं।
प्रशासन के दावे के अनुसार जिले में 1980 गैस सिलिंडर गोदामों में हैं। रसोई गैस की आठ गाड़ियां अभी रास्ते हैं। ये भी जल्द ही जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगी। आपदा के बीच कई जगहों पर मूल्य एवं निर्धारित मुनाफे से अधिक दाम पर ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अब संबंधित विभाग को औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू में आवश्यक खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल के 6 टैंकर, रसोई गैस की 7 गाड़ियां जिला मुख्यालय पहुंची है।
उन्होंने कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को दुकानों के औचक निरीक्षण करने को कहा गया है। दुकानों पर मूल्य सूची लगाना सुनिश्चित बनाएं। जो भी दुकानदार निर्धारित मुनाफे से अधिक वसूल रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद