{"_id":"570294b84f1c1bfe52c810fa","slug":"six-school-upgrade-in-kullu-distric","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागन और डुघीलग को मिले सीसे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागन और डुघीलग को मिले सीसे स्कूल
कुल्लू
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिला के लगघाटी के दौरे के दौरान पुर्व सांसद प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सुंदर ठाकुर, पुर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर जिप सदस्य प्रेमलता ठाकुर व अन्य नेता का फूलमाला से स्वागत करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के छह स्कूल अपग्रेड किए गए हैं। सोमवार को हिमाचल रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने उक्त सभी स्कूलों का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने लगघाटी के गांव बागन में सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांव भूमतीर में हाई स्कूल का उद्घाटन किया। प्रतिभा सिंह ने डुघीलग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा कड़ींचा और फलाण में भी हाई स्कूलों के उद्घाटन किए।
विज्ञापन
बागन व डुघीलग में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए सभी वायदों को तीन वर्ष के कार्यकाल में ही पूरा करके दिखाया है। दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों को घर के पास ही शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। इस सत्र में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में ही छह स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर और पूर्व जिप अध्यक्ष सेस राम चौधरी ने प्रतिभा सिंह का स्वागत किया तथा स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर, जिप सदस्य प्रेमलता ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रोहित राठौर, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, पूर्व जिप अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन