फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six culverts built in Newli Khad were washed away after releasing water from the dam.

Kullu News: बांध से पानी छोड़ने पर न्यूली खड्ड में बनी छह पुलियां बहीं

Sat, 25 May 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Six culverts built in Newli Khad were washed away after releasing water from the dam.
सैंज घाटी में परियोजना के अचानक पानी छोडऩे से नूनू बहली में बनी पुलिया बही।
कुल्लू। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गाड़ापारली में स्थित विद्युत परियोजना के निहारनी बांध से बिना पूर्व सूचना के पानी छोड़ने पर न्यूली खड्ड पर बनी छह अस्थायी पुलिया बह गई हैं। इस कारण ग्राम पंचायत देहुरीधार के 20 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब ग्रामीण न्यूली खड्ड को कैसे पार करेंगे।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार देर शाम परियोजना के बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से न्यूली खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे खड्ड पर न्यूली, चतैड़, सतेश-एक, सतेश-दो, नूनूरबहली और रोपा में बनी अस्थायी पुलियां बह गईं। इससे पहले भी विगत जुलाई 2023 में सैंज घाटी में आई बाढ़ से न्यूली खड्ड पर बने सात पुल बह गए थे। इनके स्थान पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर अस्थायी पुलियों का निर्माण किया था। परियोजना की लापरवाही के कारण ये पुलियां भी बह गई हैं।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों को रोजमर्रा और जरूरत का सामान खड्ड की दूसरी ओर अपने घर तक पहुंचाने में परेशानी होगी। ग्राम पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि परियोजना ने बिना किसी पूर्व सूचना के निहारनी बांध से पानी छोड़ा है। इससे न्यूली खड्ड का जलस्तर बढ़ा और खड्ड पर अलग-अलग स्थानों पर बनी अस्थायी पुलियां बही हैं। कहा कि मौके की रिपोर्ट पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मशीन अचानक बंद होने से आई परेशानी
जल विद्युत परियोजना की मशीन अचानक बंद होने से परेशानी आई। मशीन बंद होने के कारण अचानक पानी छोड़ना पड़ा। लगातार जल स्तर बढ़ने से परियोजना को रोजाना शाम के समय पानी छोड़ना पड़ रहा है। हालांकि इसकी पूर्व सूचना दी जाती है।
-इंद्र शर्मा, एजीएम जल विद्युत परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed