{"_id":"67a0b379b9ec9299790adf38","slug":"sir-tourists-are-getting-looted-by-snow-dress-sellers-and-we-are-getting-defamed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140442-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खुडीजल के मंडी शिवरात्रि में जाने पर फैसला लेंगे कारकून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खुडीजल के मंडी शिवरात्रि में जाने पर फैसला लेंगे कारकून
Tue, 04 Feb 2025 04:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहुरी मंदिर में आज होगी कुल्लू और मंडी के कारकूनों की बैठक
2024 को 100 साल बाद शिवरात्रि उत्सव में शामिल हुए थे अधिष्ठाता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू जिला के अधिष्ठाता देवता खुडीजल इस बार मंडी शिवरात्रि में भाग लेंगे या नहीं इसका निर्णय चार फरवरी को होगा। इसके लिए देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर ने देवता खुडीजल के मुख्य कारकूनों की बैठक बुलाई है। इसमें कुल्लू और मंडी के कारकून भाग लेंगे। देवता खुडीजल 2024 को 100 साल बाद मंडी शिवरात्रि में पूरे लाव लश्कर के साथ शामिल हुए थे।
देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर और मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कुमार दत्त शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी का शुरू होगा। इसमें देवता खुडीजल भाग लेंगे या नहीं इसके लिए चार फरवरी को बैठक रखी गई है। इस बैठक में देवता खुडीजल के पांच गांव, जेठीहार, नब्बे मुजारे के वरिष्ठ दरोगा और जिला मंडी के मानगढ़ के कारदार और मुख्य कारकून भाग लेंगे। कारदार शेर सिंह ने कहा कि 2024 में देवता ने 100 साल के बाद मंडी शिवरात्रि में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि देवता के मुख्य कारकूनों के साथ आम चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। उधर, कई देवलू देवता को मंडी शिवरात्रि में लेने के पक्ष में है।
विज्ञापन