फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Singing the song of Jati and Natauuk from house to house

Kullu News: घर-घर कर रहे जती, नटाउक का गान

Tue, 05 Mar 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Singing the song of Jati and Natauuk from house to house
रामपुर के लिए जरूरी.........
विज्ञापन

बाह्य सराज में मनाई जाती है पारंपरिक शिवरात्रि, तैयारियां हुईं शुरू

भगवान शिव को खुश करने के लिए केमटू की माला की होगी पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। आठ मार्च को शिवरात्रि पर्व पर बाह्य सराज में केमटू की माला (सैंई) की पूजा-अर्चना की जाएगी। पर्व को लेकर लोगों ने घरों की साफ-सफाई शुरू कर दी है। ग्रामीण घर-घर जाकर पारंपरिक गीत जती और नटाउक गाकर भगवान शिवजी को खुश कर रहे हैं। सदियों पुरानी परंपरा को युवा पीढ़ी भी बखूबी निभा रही है।
शिवरात्रि नजदीक आते ही लोगों ने तैयारियां भी जोरों से शुरू कर दी है। लोग पारंपरिक व्यंजनों के लिए तरह-तरह का सामान खरीद रहे हैं। जिले के बाह्य सराज में अनोखे तरीके से शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

यहां लोग केमटू (फल) की माला (सैंई) बनाकर इसे शिवजी के नाम से पूजते हैं। रीति-रिवाज के अनुसार आठ मार्च दोपहर 12:00 बजे से पहले इस माला को तैयार किया जाएगा। इसमें आटे के बने मेमने, पूड़ी (पूरी) और हलवा को बतौर प्रसाद रखा जाता है। लोग रातभर इस माला को भगवान शिव का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
परंपरा का कर रहे निर्वहन
रघुपुर घाटी के बनाला, बालू, लोट, फनौटी, कोट, करशाला, सुहल, जुहड़, खनाग, बलेहड़, पकरेड़, खडोरन, कोठी, बिशलाधार के अलावा शिल्ही-जांचा और कुंगश, कराना, जाबन घाटी में शिवरात्रि उत्सव धूमधाम मनाया जाएगा। बेली राम, किशोरी लाल, सोहन लाल, कुमार सिंह, ओम प्रकाश, हंस राज व केवल राम ने कहा कि ठंड के बावजूद लोगों में शिवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह है। पूरी घाटी ढोल-नगाड़ों और शिवरात्रि गीत जती तथा नटाउक से देवमय हो गई। लोग घर-घर जाकर इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। कुल पुरोहित शिवराज शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed