फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Silence prevails in Manali, Solanganala, occupancy becomes zero

Kullu News: मनाली, सोलंगनाला में पसरा सन्नाटा, शून्य हुई ऑक्यूपेंसी

Thu, 04 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Silence prevails in Manali, Solanganala, occupancy becomes zero
कुल्लू जिला में लगातार हो रही बारिश के बीच ब्यास नदी उफान पर।-संवाद
होटलों में लटके ताले, ईएमआई चुकाना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन

आपदा के बाद बैकफुट पर आए मनाली के पर्यटन कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटकों से गुलजार रहने वाले सोलंगनाला, रोहतांग और मनाली में सन्नाटा पसर गया है। ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद पर्यटकों ने मनाली आना बंद कर दिया है। इससे पर्यटन कारोबारी बैकफुट पर आ गए हैं। होटलों में ताले लटक गए हैं।
कमाई तो दूर, स्टाफ का वेतन निकालना भी मुश्किल हो गया है। बड़े होटल संचालकों ने स्टाफ को छुट्टी पर भेज दिया है।
इस साल मनाली में पर्यटन कारोबार खास नहीं रहा। मई में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति से काम नहीं हो पाया। जून में प्री मानसून ने दस्तक दे दी। जून से मनाली में लगातार बारिश हो रही है। अब बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। मनाली में वर्तमान में आने वाले पर्यटकों की संख्या न के बराबर है। पर्यटकों की तमाम गतिविधियां बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

सोलंगनाला देश-दुनिया में पर्यटन गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। सोलंगनाला मैदान में पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियां करवाई जाती हैं लेकिन इन दिनों यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। होटल संचालकों को बैंकों की ईएमआई भरना मुश्किल हो गया। होटल कारोबारी गौतम ठाकुर ने कहा कि आपदा के इस दौर में पर्यटन कारोबारी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बैंकों को ईएमआई भरने में बिना किसी पेनल्टी के कुछ महीने की मोहलत देनी चाहिए। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि पर्यटन कारोबार बैकफुट पर आ गया है। मनाली में ऑक्यूपेंसी शून्य हो गई है। जल्द यातायात शुरू नहीं हुआ तो आगामी पर्यटन सीजन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed