फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sign boards will be set up on the banks of rivers, tourists will be closely monitored

नदियों के किनारे लगेंगे साइन बोर्ड, पर्यटकों पर रहेगी पैनी नजर

Mon, 09 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sign boards will be set up on the banks of rivers, tourists will be closely monitored
कुल्लू। जिले में पर्यटकों को नदी किनारे जाने से रोकने के लिए ब्यास और पार्वती नदी किनारे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन की मदद से पुलिस दोनों नदियों के अति संवेदनशील जगहों पर साइन बोर्ड लगाएगी।
विज्ञापन

कुल्लू आ रहे देश-विदेश के सैलानियों को भी पुलिस जागरूक करेगी। इसके लिए पुलिस खाका तैयार करने में जुट गई है। मणिकर्ण घाटी के चोज हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सबक लिया है। पुलिस नदी किनारे जाने वाले सैलानियों पर पैनी नजर रखेगी। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मणिकर्ण घाटी के चोज में गत दिन दिल्ली के दो सैलानी पार्वती नदी में डूब गए।
विज्ञापन

अब तक उनका सुराग नहीं लगा है। हर साल मणिकर्ण से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक देश-विदेश के सैलानी पार्वती और ब्यास नदी में उतरकर कर सेल्फी खिंचवाते हैं। कई सैलानी नदी के तेज बहाव के बीच जाकर जान को जोखिम में डालते हैं। इसका खामियाजा सैलानियों को जान गंवाकर भुगतना पड़ता है। हर साल दर्जनों सैलानी नदी में उतरकर कर जान गंवा रहे हैं। कई सैलानियों को सुरक्षित बचाया गया है। अब ऐसे में सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस संवेदनशील जगहों पर साइन बोर्ड को लगाएगी। उन्हें पुलिस नदी किनारे न जाने पर भी जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनिंदा स्थानों पर साइन बोर्ड नाकाफी
बता दें कि पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से कुछ साल पहले नदी किनारे चुनिंदा जगहों पर साइन बोर्ड लगाए गए थे। इनमें से कई साइन बोर्ड गिर गए हैं। मणिकर्ण घाटी के दिनेश कुमार, सुरेश ठाकुर, केहर सिंह, तानिश ने बताया कि नदी किनारे महज चुनिंदा स्थानों पर ही साइन बोर्ड स्थापित किए हैं।

ब्यास और पार्वती किनारे गश्त बढ़ाई
ब्यास और मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी किनारे पुलिस गश्त बढ़ाएगी। सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने फैसला लिया है। ऐसे में सैलानियों को अति संवेदनशील स्थान का पता भी नहीं लगा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस साइन बोर्ड स्थापित करेगी। इसमें जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैलानियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। ब्यास और पार्वती नदी किनारे साइन बोर्ड लगाएंगे। सैलानियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed