फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sign board will give message of road safety

सड़क सुरक्षा का संदेश देंगे साइन बोर्ड

Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sign board will give message of road safety
मनाली-लेह हाईवे पर बीआरओ ने लगाए साइन बोर्ड। - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग से लेकर हिमाचल की सीमा संसारीनाला तक बीआरओ ने सड़क सुरक्षा को लेकर साइन बोर्ड लगाए हैं। ऐसे में पहाड़ों के बीच होकर गुजरने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड सड़क सुरक्षा का संदेश भी देते रहेंगे।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी ने अटल टनल रोहतांग से लेकर हिमाचल सीमा संसारीनाला तक 170 किमी के दायरे में जगह-जगह सड़क सुरक्षा स्लोगन वाले साइन बोर्ड लगाए हैं, जो सुरक्षित वाहन चलाने व दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी से सचेत करता रहेगा। अटल टनल रोहतांग के खुलने से घाटी में ट्रैफिक दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के लिए हर तरह की पहल को जागरूकता के लिए अहम माना जा रहा है। लाहौल के उपमंडल उदयपुर में तैनात बीआरओ की 94 आरसीसी ने महज पांच से छह दिन में अटल टनल रोहतांग से लेकर हिमाचल सीमा संसारीनाला तक सड़क सुरक्षा के निर्देशों के साइन बोर्ड लगाने का कार्य पूरा कर लिया है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी हटी, दुर्घटना घटी जैसी बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर लगाए साइन बोर्ड मददगार साबित होंगे। सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग बन जाने के बाद सीमा को जोड़ने वाली सड़कों के रखरखाव के साथ बेहतर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। लाहौल-स्पीति जिप के चेयरमैन रमेश रुअलवा ने कहा कि बीआरओ के साइन बोर्ड वाहन चालकों के लिए एक अच्छा संदेश है। 94 आरसीसी के कमांडर वंश सूद ने बताया कि उन्होंने अटल टनल रोहतांग से लेकर हिमाचल सीमा तक यातायात सुरक्षा के निर्देश के 40 बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed