फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shortage of doctors will increase the number of patients in winter season

Kullu News: सर्दी के मौसम में डॉक्टरों की कमी बढ़ाएगी मरीजों का मर्ज

Mon, 30 Dec 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 30 Dec 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors will increase the number of patients in winter season
सीएचसी शांशा के तीन डॉक्टरों को तबादला आदेश
विज्ञापन

बीमारी की हालत में लगेगी केलांग अस्पताल की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के तहत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शांशा से तीन चिकित्सकों के तबादला निर्देश जारी हुए हैं।
स्वास्थ्य निदेशालय से 12 दिसंबर को एक साथ तीन चिकित्सकों का तबादला निर्देश जारी होने से सीएचसी के अधीन आने वाले क्षेत्रों के मरीजों की दिक्कतें बढ़ेंगी। सीएचसी में सर्दी के मौसम में चिकित्सकों की कमी मरीजों के मर्ज को और बढ़ाएगी। ऐसे में बीमार होने पर मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिला लाहौल-स्पीति से सात चिकित्सकों का तबादला हुआ है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा से एक साथ तीन चिकित्सकों का तबादला होना मरीजों की परेशानी को बढ़ाएगा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो सीएचसी शांशा में पांच चिकित्सक थे, जिनमें दो सेवाएं जारी रखेंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने कहा कि जिला के लाहौल क्षेत्र से पांच और काजा से दो चिकित्सकों का तबादला निर्देश जारी हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें शांशा से ही तीन चिकित्सक शामिल हैं। कहा कि चिकित्सकों के रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय से पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के ध्यान में मामला
लाहौल से कुछ चिकित्सकों के तबादला निर्देश न्यायालय के आधार से हुए हैं। शांशा से तीन चिकित्सकों जिनमें एक डॉ. मोहन का तबादला सीएचसी शांशा से पीएचसी गैमूर के लिए हुआ है। इस सीएचसी से डॉ. धीरज का पीजी के लिए लिए सेलेक्शन हुआ है। डॉ. राम सिंह का तबादला कुल्लू के निरमंड क्षेत्र के अधीन आने वाले उरटू के लिए हुआ है। ऐसे में जिला लाहौल-स्पीति में तबादले के कारण रिक्त हुए चिकित्सकों के पद भरने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष बात रखी है। उन्होंने लाहौल-स्पीति में रिक्त चिकित्सकों के पद भरने का आश्वासन भी दिया है। -अनुराधा राणा, विधायक।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed