फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shinkula Pass opened for four-by-four vehicles

Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला शिंकुला दर्रा

Fri, 27 Feb 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shinkula Pass opened for four-by-four vehicles
लाहौल- स्पीति पुलिस ने शिंकुला टाप की ओर सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनवरी में हुई बर्फबारी के बाद बंद 16,000 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुल गया है। अब लद्दाख की जांस्कर घाटी के लोग लाहौल के साथ कुल्लू-मनाली का रुख कर सकेंगे। दिन के समय स्थानीय लोग अपने फोर बाई फोर वाहनों से शिंकुला पास को लांघ सकते हैं। पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने स्थानीय फोर बाई फोर वाहनों को ही आरपार होने की इजाजत दी है। 26 फरवरी को लाहौल-स्पीति जिला पुलिस की टीम ने शिंकुला दर्रा तक सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिंकुला के आसपास कई स्थानों पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है और यहां का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। इस दौरान टीम ने सड़क पर कई जगहों पर फिसलन पाई है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में यह मार्ग सामान्य वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने जन सुरक्षा के मद्देनजर शिंकुला पास से छोटे वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दर्रे पर अगले आदेश तक केवल फोर बाई फोर वाहन या फिर स्नो चेन लगे वाहन ही गुजर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों को सुबह और शाम के समय यात्रा न करने सलाह दी है। इस समय ब्लैक आइस बनने का खतरा रहता है। उन्होंने यात्रा के दौरान पर्याप्त ईंधन, आवश्यक उपकरण, गर्म कपड़े सहित जरूरी सामान को साथ रखने की अपील की है। एसपी ने जनता से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed