फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shansha bridge restored for vehicles after floods

बाढ़ के बाद शांशा पुल वाहनों के लिए बहाल

Sun, 03 Jul 2022 09:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shansha bridge restored for vehicles after floods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उदयपुर/कुल्लू। बरसात का मौसम शुरू होते ही जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू के नदी-नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ना शुरू हो गया है। लाहौल में चंद्राभाग नदी के साथ नदी-नाले उफान पर हैं।
तीन से चार दिनों से लाहौल की मयाड़ घाटी के नालों में बाढ़ जैसे हालत बने हैं। मयाड़ घाटी के घोट नाला, शकोली नाला और चांगुट के भिंगी नाले के साथ शांशा नाले में शनिवार को बाढ़ आने से अफरातफरी मच गई। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। शांशा नाले में बने बीआरओ के बैली ब्रिज को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण पुल के निचले हिस्से को पहुंचे नुकसान की सीमा सड़क संगठन ने मरम्मत शुरू कर दी है। इसके अलावा बाढ़ का पानी कुछ खेतों में घुसने के बाद उदयपुर प्रशासन ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि पिछले साल भी जनजातीय क्षेत्र लाहौल में भी जुलाई महीने में तेज बारिश के कारण जगह-जगह बादल फटने से करोड़ों को नुकसान हो गया था। सब्जी के साथ मटर व सेब की फसल तबाह हो गई थी, लेकिन इस बार घाटी में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने और तापमान एकाएक बढ़ गया है। गलेश्यिर पिघलने से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर बाढ़ भी आ रही है। उपमंडलाधिकारी उदयपुर निशांत तोमर ने बताया कि घाटी के नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ रहा है। हालांकि किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि लाहौल केे सभी नदी-नालों का स्तर बढ़ा है और बहाव तेज हो गया है। उन्होंने स्थानीय जनता के साथ सैलानियों को बरसात के मौसम में सतर्क रहने और नदी-नालों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। घाटी के नदी-नालों पर बने पुलों से दूर रहने की भी चेतावनी दी है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि शांशा नाले में बाढ़ आने से उनके पुल को आशिंक नुकसान हुआ है। पुल से ट्रैफिक बहाल हो गया और पुल का मरम्मत कार्य भी आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed