{"_id":"6aa6dce5acab8e9a1c0b7d88","slug":"shalin-mahila-mandal-emerged-victorious-in-the-tug-of-war-kullu-news-c-89-1-ssml1014-186637-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रस्साकशी में शलीन महिला मंडल रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रस्साकशी में शलीन महिला मंडल रहा विजेता
विज्ञापन
मनाली। भाजपा किसान मोर्चा मनाली मंडल की ओर से अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में आयोजित नशा मुक्ति खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वॉलीबाल के लड़कों के वर्ग में लाहौल-स्पीति की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मनु हिडिंबा मनाली की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग में केआईसी कुल्लू जूनियर प्रथम और स्नेहा सिस्टर दूसरे स्थान पर रहीं।
रस्साकशी में शलीन महिला मंडल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में केआईसी की टीम विजेता रही। समापन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा मनाली मंडल के अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने की। इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री धनेश्वरी ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जिंदू देवी, नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष चंद्रा प्रधान, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी महिमा ठाकुर, किसान मोर्चा मनाली मंडल के महामंत्री शिवचंद मुकरी और कृष्ण वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रवक्ता हेमराज सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद