फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Services increased in Banjar Hospital in view of the fair

Kullu News: मेले को देखते हुए बंजार अस्पताल में बढ़ाईं सेवाएं

Thu, 16 May 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Services increased in Banjar Hospital in view of the fair
एक चिकित्सक, एक नर्स और फार्मासिस्ट 24 घंटे अस्पताल में रहेंगे तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नागरिक अस्पताल बंजार में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधन ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। अस्पताल प्रबंधन ने जिला स्तरीय बंजार मेले को देखते हुए सेवाओं को बढ़ाया है। एक चिकित्सक, एक नर्स और एक फार्मासिस्ट की आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से 24 घंटे सेवा में तैनात रहने के निर्देश जारी किए हैं। उपमंडल बंजार में जिला स्तरीय मेला मनाया जा रहा है। 19 मई तक चलने वाले इस मेले में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न आए, इसके लिए नागरिक अस्पताल बंजार में अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया गया है। इसमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स शामिल हैं।

नागरिक अस्पताल बंजार में 100 बिस्तरों की व्यवस्था है। मेले के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण उपचार संबंधी परेशानी न आए, इसके लिए सभी चिकित्सकों को सेवाओं में रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। एक चिकित्सक, एक नर्स और एक फार्मासिस्ट की तैनाती आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीजन में अस्पताल प्रबंधन किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगा। जिला स्तरीय मेले के बीच मरीजों को उपचार संबंधी परेशानी से न जूझना पड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी चिकित्सकों और स्टाफ की ड्यूटी के समय में विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed