{"_id":"60ba4cce8ebc3e17554ea113","slug":"seeds-being-available-on-40-percent-grant-kullu-news-sml3724674183","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी अनुदान पर मिल रहा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी अनुदान पर मिल रहा बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में इन दिनों मक्की की बिजाई का काम शुरू हो गया है। कृषि विभाग किसानों को 40 फीसदी अनुदान पर मक्की बीज उपलब्ध करवा रहा है। विभाग के कृषि प्रसार केंद्रों तक मक्की बीज की खेप पहुंच चुकी है। औपचारिकता पूरी करने वाले किसानों को यह बीज दिया जा रहा है।
हालांकि कुल्लू में इस बार 14 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई होगी। समय पर बारिश होने के चलते अधिकतर किसान मक्की बिजाई को तरजीह दे रहे हैं। गौर रहे कि मक्की बिजाई के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए उन्नत किस्म के बीज प्रसार केंद्रों के माध्यम से किसानों को मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसका बाजार में 90 रुपये प्रति किलो दाम है। लेकिन विभाग किसानों को 50 रुपये प्रति किलो में बीज महुैया करवा रहा है। किसान रामलाल, बुधराम, दूनीचंद, प्रेमचंद, प्रीतम, सोहन लाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बिजाई के लिए बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इस बार मक्की बिजाई के लिए समय पर बारिश हो रही है। इसके चलते किसान बिजाई कार्य में व्यस्त हैं। उधर, कृषि विकास अधिकारी वर्षा गुप्ता ने कहा कि विभाग ने इस वर्ष जिले में 14 हजार हेक्टेयर में मक्की बिजाई का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभाग किसानों को उन्नत किस्म के बीज 40 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवा रहा है। उधर, जिला कृषि उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नजदीकी कृषि प्रसार केंद्रों में बीज की खेप पहुंचा दी गई है। किसान कृषि प्रसार केंद्रों से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज खरीद सकते हैं।