फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Saplings will be planted along the Kullu-Manali Highway

Kullu News: कुल्लू-मनाली हाईवे किनारे लगेंगे पौधे

Thu, 12 Sep 2024 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Saplings will be planted along the Kullu-Manali Highway
पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मनाली के किनारे हरियाली रोपी जाएगी। कुल्लू से मनाली तक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने वन विभाग कुल्लू को जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

वन विभाग हाईवे के किनारे पौधरोपण करेगा, ताकि सुंदरता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सके। इसके लिए 45 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधरोपण होने से कुल्लू-मनाली की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को साफ और स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए एनएचएआई और वन विभाग ने संयुक्त पहल शुरू कर दी है। एनएचएआई की मदद से वन विभाग हाईवे किनारे पौधे रोपेगा। पौधों को शरारती तत्व हानि न पहुंचाए, इसके लिए लोहे जालों से पौधों को ढका जाएगा। वन विभाग के वन परिक्षेत्राधिकारी पतलीकूहल टीटू ने बताया कि इस वर्ष पतलीकूहल परिक्षेत्र में 2,000 से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में मंडलाधिकारी कुल्लू एंजल चौहान ने कहा कि विभाग की ओर से हाईवे किनारे रोपे जा रहे पौधों को संरक्षित रखने के लिए लोहे के जाले लगाकर ढक दिया जाएगा, ताकि किसी तरह से पौधों को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
एनएचएआई और वन विभाग मिलकर करेंगे काम
राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मनाली के किनारे पौधरोपण किया जाएगा। हाईवे को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए वन विभाग के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। वन विभाग को पौधरोपण का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए एनएचएआई 45 लाख रुपये का बजट खर्च करेगा।
-अशोक चौहान, अधिकारी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed