फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sanjay and Rakesh were given the responsibility of general secretary

Kullu News: संजय और राकेश को दी महासचिव की जिम्मेदारी

Mon, 04 Aug 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjay and Rakesh were given the responsibility of general secretary
केलांग में लाहौल-स्पीति भाजपा के चुने गए कार्यकारिणी के  पदा​धिकारी।-संवाद
लाहौल-स्पीति भाजपा ने बनाई 64 सदस्यों की नई कार्यकारिणी
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रिगजिन ने केलांग में की कार्यकारी की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति भाजपा ने सोमवार को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने केलांग में पूर्व विधायक रवि ठाकुर की उपस्थिति में 64 सदस्यों वाली कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में बरगुल से संजय कटोच और लालुंग से राकेश कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश, बलदेव शर्मा, तेंजिन करपा, अजीत सिंह, शेर सिंह और दोरजे नमग्याल को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

प्रमोद लारजे कोषाध्यक्ष बनाए हैं। मोहन लाल, अंजू देवी, सुशीला, शिल्पा, तेंजिन केसंग और शाम राणा सचिव बनाए हैं। कार्यालय सचिव का दायित्व सोनम चर्चिपा को मिला है। प्रेम सिंह सह कार्यालय सचिव चुने गए हैं। मीडिया प्रभारी पदम देव और सह मीडिया प्रभारी रोहन कपूर होंगे। पार्टी के प्रवक्ता के रूप में छेरिंग समफेल को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी प्रकोष्ठ में कुंगा सनी को संयोजक और लोबजंग को सह संयोजक बनाया है। सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में तेंजिन मिंगयूर संयोजक और संजय सह संयोजक नियुक्त किए हैं। इसके अतिरिक्त 44 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है।

पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। भविष्य में जिले से कई और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन समफेल हायरपा ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी के जरिये पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की रणनीति तय की है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed