फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sanitation arrangements in Manali have also been improved for the President's visit.

Kullu News: राष्ट्रपति के दौरे के लिए मनाली में सफाई व्यवस्था भी हुई बेहतर

Tue, 06 Oct 2026 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sanitation arrangements in Manali have also been improved for the President's visit.
मनाली के सोस हेलीपैड में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू का स्वागत करती सांसद कंगना रनौत व अन्य। स्त्
मनाली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली दौरे को लेकर शहर की सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। मंगलवार को मनाली से हिडिंबा मंदिर और अटल टनल तक सड़क के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ जगह-जगह सफाई की गई और सड़क के किनारे बेतरतीब व्यवस्था को सुधारा गया। शहर में बेहतर हुई सफाई व्यवस्था स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मनाली में इसी तरह की स्वच्छता और व्यवस्था नियमित रूप से बनी रहनी चाहिए। मालरोड में भी बेहतर व्यवस्था नजर आ रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद की अपील और चेतावनी के बाद दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर सामान फैलाना बंद कर दिया है। फुटपाथ पर सामान न सजाने के साथ दुकानों के आसपास सफाई और व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है। नगर परिषद ने दुकानदारों से दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने और सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। राष्ट्रपति के मालरोड का भ्रमण करने की संभावना को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में सहयोग करने वाले दुकानदारों और स्थानीय लोगों का आभार है। उन्होंने कहा कि मनाली की स्वच्छता और सुंदरता केवल किसी विशेष दौरे तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed