{"_id":"56fbc9704f1c1bc472f0015f","slug":"sandeep-and-meenu-selected-best-camper","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप और मीनू चुने गए बेस्ट कैंपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप और मीनू चुने गए बेस्ट कैंपर
कुल्लू
Updated Wed, 30 Mar 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के देवसदन में एनवाईके के कैंप के समापन अवसर पर सम्मानित किए गए प्रशिक्षू उपायुक्त के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र के क्षेत्रीय साहसिक केंद्र कुल्लू में हिमाचल प्रदेश के सात जिलों तथा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा हरियाणा के युवाओं के लिए आयोजित साहसिक शिविर बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त हंसराज चौहान रहे। इससे पहले नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक एवं शिविर के प्रभारी लाल सिंह ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभागियों को उपायुक्त ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
हरियाणा के युवा संदीप और मीनू को बेस्ट कैंपर घोषित किया गया। वहीं हिमाचल के युवाओं में अनिल चौहान व नीतू को यह पुरस्कार दिया गया। कीप हिमालयन क्लीन कांटेस्ट में सिरसा के जसजीत और हिमाचल के हिमांशु ने बाजी मारी। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए कुशाग्र, विरेंद्र और हरीश पांडे को पुरस्कृत किया गया। बेहतर समन्वय का पुरस्कार बब्बू और अनुशासन के पुरस्कार पुष्पा, पूनम और रमेश ने जीते।
विज्ञापन
सामाजिक कार्य के लिए दीक्षा, लोकनृत्य में हरप्रीत, अनीता व पवन पुरी, खानपान व्यवस्था में विपुल और सौंदर्य प्रतियोगिता में ज्योति व रेखा ने ईनाम जीते। नन्हें प्रतिभागियों आयुष, विनय और नेहा को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के सहायक निदेशक राजेश शिकारा, रमेश चंदेल, डीपीआरओ शेर सिंह, डीएसओ संजय शर्मा, डॉ. पीडी लाल, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया और डॉ. कविता बतरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन