{"_id":"641f2f92a19b78ebc60abd96","slug":"sampling-will-increase-to-find-corona-case-kullu-news-c-19-1-99920-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोरोना केस ढूंढने के लिए बढ़ेगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोरोना केस ढूंढने के लिए बढ़ेगी सैंपलिंग
Sat, 25 Mar 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चार दिन में नौ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग कोरोना एक्टिव केस फाइंडिंग के लिए सैंपलिंग बढ़ाएगा।
जिले के पांचों चिकित्सा खंडों में मरीजों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए बाकायदा सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वे अपने संबंधित क्षेत्र में सैंपलिंग अभियान को गति प्रदान करेंगे। संदिग्ध मरीजों को उपचार के लिए गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण वार्ड (सारी) में भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी।
प्रदेश समेत जिला कुल्लू में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के साथ कोरोना की चपेट में लोग आने लगे हैं। जिले में 21 मार्च को एक, 22 को चार, 23 को एक तथा 24 मार्च को तीन मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच एक भी संक्रमित मरीज स्वस्थ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
हालांकि 25 मार्च को कोरोना मामलों पर विराम जरूर लगा है। शनिवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। विभाग चिकित्सा खंड जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड से रोजाना औसतन 25 से 30 मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
इस संंबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आरटीपीसीआर सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए रैपिड के अलावा आरटीपीसीआर सैंपल की संख्या बढ़ाई जाएगी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कहा कि आरटीपीसीआर सैंपलिंग अभियान में तेजी लाई जाएगी। संवाद