फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Samples will be collected from all flour mills in Kullu.

Kullu News: कुल्लू में सभी आटा मिल से भरे जाएंगे सैंपल

Tue, 22 Sep 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Samples will be collected from all flour mills in Kullu.
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए कुल्लू से भेजी गई आटे की खेप में कीड़े मिलने का मामला सामने आने के बाद खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से अब कुल्लू में आटा तैयार करने वाली सभी मिलों से सैंपल लिए जाएंगे। पांगी में आटे के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। इसके लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी की अगुवाई में एक टीम पांगी पहुंची है।
विज्ञापन

जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने वाली सप्लाई को नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। कुल्लू के 6 मील क्षेत्र से पांगी के लिए आटे की सप्लाई भेजी गई थी। सोमवार को पांगी की ग्राम पंचायत पुर्थी में कुल्लू से भेजी गई आटे की सप्लाई में कीड़े मिलने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

एक उपभोक्ता ने आटे की बोरी खोलने के बाद उसमें कीड़े होने का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी को पांगी भेजकर मामले की जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं। पांगी के बड़े डिपो स्टोरों में कुल्लू से पहुंची आटे की सप्लाई की जांच की जा रही है। मंगलवार को टीम ने पुर्थी पहुंचकर स्टोर का निरीक्षण किया और आटे के सैंपल लिए। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने बताया कि वह स्वयं पांगी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम पांगी के सेचू, साच, साच घराट, किलाड़, धरवास, पुर्थी और शौर में पहुंची आटे की सप्लाई की जांच करेगी। सैंपल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित मिल संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। खराब पाई जाने वाली आटे की खेप को नियमानुसार डिस्पोज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू के जिला नियंत्रक पवन कुमार ने बताया कि मामले के बाद कुल्लू की सभी आटा मिल में आटे के सैंपल लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। यदि किसी मिल का सैंपल फेल होता है तो संबंधित मिल संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed