फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sale of fruit plants will be held at Bajaura Center from 8th

Kullu News: बजौरा केंद्र में 8 से होगी फलदार पौधों की बिक्री

Wed, 03 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 03 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sale of fruit plants will be held at Bajaura Center from 8th
बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा में तैयार हैं विभिन्न किस्मों के पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा में फलदार पौधों की बिक्री 8 दिसंबर से शुरू होगी।
केंद्र में बागवानों के लिए सेब की विभिन्न किस्मों के पौधों के साथ नाशपाती, आड़ू, खुमानी, प्लम, कीवी, जापानी फल सहित अन्य फलदार प्रजातियों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे वितरित करेगा। विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित दरों पर ये पौधे उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


विभाग के सहनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी पौधों को बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया कि समय पर केंद्र में पहुंचकर अपनी आवश्यकता के अनुसार पौधे प्राप्त करें। बता दें कि बजौरा केंद्र उच्च गुणवत्ता के फलदार पौधों की आपूर्ति कर बागवानों को नई तकनीक और उन्नत किस्मों से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। बागवानों को भी केंद्र की ओर से वितरित किए जाने वाले पौधों को लेकर खासा इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed