{"_id":"6683d78486db046f0d009149","slug":"sainj-won-medals-in-kv-sports-kullu-news-c-89-1-ssml1015-125907-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केवी खेलकूद में सैंज के जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केवी खेलकूद में सैंज के जीते पदक
विज्ञापन
अब 28 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में एनएचपीसी सैंज विद्यालय के 44 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इन खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-19 में पिंजौर, रोहतक, अंबाला और फरीदाबाद में कबड्डी, वॉलीबाल और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी सैंज के अंडर-14 कबड्डी में छात्र एवं छात्रा वर्ग की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-17 वॉलीबाल और अंडर-14 टेबल टेनिस में रजत पदक हासिल किए।
प्रधानाचार्य विनीता परशीरा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी सैंज में बच्चों के सर्वांंगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है। 28 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय की शारीरिक शिक्षक विजेता और योग शिक्षक नवल किशोर ने विद्यार्थियों के लिए 25 दिनों का खेलकूद शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों को खेल की बारीकियां सिखाई गईं। संवाद