फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj-Neuli-Shancher road restored for small vehicles

Kullu News: छोटे वाहनों के लिए बहाल हुई सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क

Fri, 02 Feb 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 Feb 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Sainj-Neuli-Shancher road restored for small vehicles
बंजार के सैंज क्षेत्र के शैशर मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी जेसीवी।-संवाद
न्यूली (कुल्लू)। जिले में बारिश और बर्फबारी से बंद हुई सैंज-न्यूली सड़क को शैंशर तक छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क के बंद होने से चार ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को मौसम खुलते ही सड़क से बर्फ की चादर हटाने के लिए मशीनरी लगा दी। विभाग ने छोटे वाहनों के लिए सड़क को शैंशर तक बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण न्यूली से शैंशर तक सड़क पर करीब 14 किलोमीटर में बर्फ की चादर बिछ गई थी। इसके कारण छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क दो दिन बंद रही। स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहा, लेकिन आवश्यक कामकाज निपटाने आने वाले लोगों और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आलम चंद पालसरा, तेजस्वी राम, तेजा राम, राहुल कुमार, गिरधारी लाल, सब्जा राम, नीमत राम, ठाकुर दत, यशवंत सिंह और मीरा बाई ने कहा कि दो दिन वाहनों की आवाजाही न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विभाग ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य आरंभ कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी भेजी गई है। शुक्रवार को सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed