{"_id":"6a35816e1b653a87c7024179","slug":"sage-markandeya-bathed-at-manikaran-after-30-years-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179257-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवता ऋषि मार्कंडेय मंगलौर ने 30 साल बाद मणिकर्ण में किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवता ऋषि मार्कंडेय मंगलौर ने 30 साल बाद मणिकर्ण में किया स्नान
विज्ञापन
मणिकर्ण में शाही स्नान को पहुंचे देवता मार्कंडेय ऋषि मंगलौर। स्त्रोत देवलू
कुल्लू। मंडी-कुल्लू सराज क्षेत्र के आराध्य देवता ऋषि मार्कंडेय मंगलौर ने 30 वर्षों के बाद तीर्थस्थल मणिकर्ण में शाही स्नान किया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य रथयात्रा में सैकड़ों देवलुओं ने भाग लिया।
देवता 16 जून को अपने मूल स्थान बंजार के मंजा गांव से पैदल यात्रा पर रवाना हुए थे। 18 जून की शाम को मणिकर्ण पहुंचे। यहां उनका रात्रि विश्राम प्राचीन राम मंदिर में हुआ। शुक्रवार सुबह देवता पूरे लाव-लश्कर के साथ प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र कुंड के जल से स्नान किया। देवता के साथ आए सैकड़ों देवलुओं और महिलाओं ने भी गर्म पानी के चश्मों में आस्था की डुबकी लगाई।
देवता ने गूर के माध्यम से संदेश दिया कि इस प्रकार की यात्राएं प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि रोकने तथा दुख-दर्द और बीमारियों को दूर करने के उद्देश्य से की जाती हैं। उन्होंने बताया कि देवता पूर्व में भी कई बार मणिकर्ण आ चुके हैं। जब किसी बड़े संकट की आशंका होती है तो ऐसे विशेष दौरे कई दशकों बाद आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान देवता ऋषि मार्कंडेय मंगलौर का स्वर्ण मुख-मोहरा युक्त नया रथ भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
देवता के पुजारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि देवता करीब 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मणिकर्ण पहुंचे हैं। कहा कि देवता के आदेश पर ही इस यात्रा का निर्णय लिया गया। देवता के कारदार जीवन शास्त्री ने कहा कि देवता के आदेशों का पालन करना सभी देवलुओं के लिए सर्वोपरि होता है। संवाद