{"_id":"60a9332e8ebc3eb9d80e84e4","slug":"rural-will-make-road-with-shramdaan-their-own-money-kullu-news-sml37110407","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण श्रमदान कर, अपने पैसे से बनाएंगे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण श्रमदान कर, अपने पैसे से बनाएंगे सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कुल्लू)। यातायात सुविधा के लिए बल्था के ग्रामीण श्रमदान कर डेढ़ किमी सड़क का निर्माण करेंगे। इसके लिए ग्रामीण सरकार पर निर्भर रहने की बजाय अपने पैसे से स्वयं काम करेंगे। गांव के हर घर को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने यह प्रयास किया है। इसके चलते ग्रामीण गांव तक सड़क का निर्माण करेंगे। ग्राम पंचायत हलाण-एक के बल्था निवासियों ने बैठक कर गांव तक सड़क पहुंचाने का निर्णय लिया था।
निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रति परिवार से एक-एक हजार रुपये एकत्रित किया गया। इससे ग्रामीणों के पास 70 हजार रुपये एकत्रित हो हो गए। गांव तक सड़क निकालने के लिए शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर काम शुरू किया। गौरतलब है कि सरसेई से बल्था तक बस योग्य सड़क का निर्माण लोनिवि ने किया है। लेकिन सड़क गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर है। इससे ग्रामीणों को निर्माण कार्य और आवश्यक सामान घर तक पहुंचाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। ग्रामीणों के खेत और बगीचे भी गांव के आसपास ही हैं। ऐसे में फसलों को सड़क तक ले जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण कमेटी के अध्यक्ष जयपाल ने कहा कि यह सड़क गांव वासियों के सहयोग से निकाली जा रही है। सड़क की कटिंग के लिए जेसीबी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रोजाना कुछ ग्रामीण श्रमदान भी करेंगे। गांव के बीच से सड़क का निर्माण होने से लगभग हर घर इससे जुड़ पाएगा। इस दौरान काका राम, हंसराज, राकेश लाल चंद आदि उपस्थित रहे।