{"_id":"65a37f6b2429e66ed20e059f","slug":"rupi-valley-star-babeli-boy-winner-in-kabaddi-kullu-news-c-89-1-ssml1015-14844-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी में रूपी वैली स्टार, बबेली बॉय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी में रूपी वैली स्टार, बबेली बॉय विजेता
Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एबीवीपी की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम द
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। ढालपुर के बास्केटबाल मैदान में दो दिन चली प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच शनिवार को खेले गए।
प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में करवाई गई। पुरुषों की 21 और महिलाओं की तीन टीमों ने कबड्डी में दमखम दिखाया। महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला एसवीएम मनाली और रूपी वैली स्टार के बीच हुआ।
इसमें रूपी वैली स्टार ने एसवीएम मनाली को हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग का फाइनल दोपहर बाद खेला गया। 21 टीमों में छेती और बबेली बॉय टीमें फाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच 40 मिनट तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंत में बबेली बॉय ने छेती को हराकर ट्रॉफी जीती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक ऋषभ ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई।
इस दौरान जिला मीडिया संयोजक रितिका शर्मा, कुल्लू इकाई सचिव संजना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिमरन ठाकुर, जिला संगठन मंत्री अंकुश आदि उपस्थित रहे। संवाद